LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

पति के रोज-रोज के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या,पति का दूसरी महिला से संबंध होने का था शक

NCG NEWS DESK भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग  जिले में एक महिला ने पति के रोज-रोज के प्रताड़ना से तंग आकर आत्‍महत्‍या कर ली। महिला ने सप्ताह भर पहले चूहामार दवा का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर मोहन नगर पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

दूसरी महिला से संबंध होने की शक के चलते अक्सर होता था विवाद

दरअसल, यह मामला दुर्ग के साकेत कालोनी कातुलबोर्ड का है। पुलिस ने बताया कि साकेत कालोनी कातुलबोर्ड निवासी नेहा सिंह (29) ने एक अगस्त को चूहामार दवा का सेवन कर लिया था। उसे शक था कि उसके पति दीनानाथ सिंह का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था। एक अगस्त को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने चूहामार दवा का सेवन कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नौ साल पहले हुई थी दोनों की शादी

उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां चार अगस्त को उसकी मौत हो गई। अस्पताल से इसकी जानकारी मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। नौ साल पहले नेहा और दीनानाथ की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार मृतका का पति दीनानाथ सिंह आटो चलाता है और शराब पीने का भी आदी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE