बड़े बुकी के गिरफ्तारी के बाद सटोरियों में दहशत, सामने आए कई बड़े नाम

NCG NEWS DESK रायपुर। ऑनलाइन बैटिंग को लेकर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रहीं हैं। पिछले दिनों ही महादेव सट्टा एप के बड़े बुकी नवीन बत्रा को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया हैं तभी से छत्तीसगढ़ के सटोरियों की नींद उड़ी हुई है। नवीन बत्रा की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। पूछताछ में उसने सट्टे के खेल से जुड़े अलग-अलग पैनल के 12 से अधिक सटोरियों के नाम उगले है। नवीन ने लंबे समय से महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल से सीधे जुड़े होने और उसके नेटवर्क दुबई से लेकर यूएस तक फैले होने की बात स्वीकारी।
नवीन मुंबई और गोवा में बैठकर दोनों के लिए आनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार करता था। आरोपित नवीन बत्रा शंकर नगर को बत्रा कोचिंग का संचालक था। 2014-15 के बाद से वह सट्टे की लाइन में गया। क्रिकेट मैच में लाइन लेने का काम उसने शुरू किया। इसके बाद वह महादेव और अन्ना रेड्डी से जुड़ गया। करोड़ों की आइडी लेकर पैनल का संचालक करने लगा। नवीन को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी थी लेकिन तबियत बिगड़ने पर 3 दिन की रिमांड के दूसरे दिन ही पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द ही कुछ और बड़े खाइवालों की गिरफ्तारी होगी।



















