LIVE UPDATE
भारतअपराध

60 साल के व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली मासूम

NCG NEWS DESK Bareilly;

बरेली के फरीदपुर में टॉफी दिलाने का लालच देकर बुजुर्ग व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली पांच साल की बच्ची बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर गली में खेल रही थी। घर के सामने रहने वाला 60 वर्षीय व्यक्ति टॉफी दिलाने का लालच देकर उसे अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे


काफी देर बाद भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। बच्ची को खोजते हुए मां सामने वाले घर में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। खून से लथपथ बच्ची को लेकर मां थाने पहुंची और तहरीर दी। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


BJP ने राहुल गांधी को बताया नए जमाने का ‘रावण’, एक्स पर जारी किया पोस्टर


महिला सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप
पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में तैनात महिला सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि सिपाही ने उससे कहा कि 200 रुपये दो। अभी टीम भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। उसने रुपये न होने की बात कही तो वह टरकाने लगी।


देर रात पांच मंजिला इमारत में लगी आग


सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने महिला कांस्टेबल पर रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। उसकी भी जांच कराई जाएगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE