LIVE UPDATE
कानूनभारतराजनीतिहमर छत्तीसगढ़

ऐसा प्रत्याशी जिसे खुद का वोट नहीं मिला,बसपा ने ईवीएम में सेटिंग का लगाया आरोप

NCG News desk Dhamtari:-

निडर छत्तीसगढ़/धमतरी। ईवीएम में सेटिंग:कुरूद विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी का आरोप है कि उसे खुद का वोट नहीं मिला है। ईवीएम में सेटिंग की गई है। कांग्रेस और भाजपा को ही वोट मिले, जबकि अन्य पार्टियों के वोट इन पार्टियों के प्रत्याशियों में बंट गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ईवीएम में सेटिंग: कुरूद के बसपा प्रत्याशी लालचंद पटेल ने बताया कि जिस पोलिंग बूथ में वे वोटर हैं। जिस राउंड में उस पोलिंग बूथ के मतों की गणना हुई, उस बूथ में उसे शून्य वोट मिला। उसने बताया कि उसके घर में 6 सदस्य हैं, जिन्होंने उनके पक्ष में वोट किया था। वह वोट उसे नहीं मिला। यहां तक की खुद ने भी अपने नाम पर मुहर लगाई थी। ईवीएम में सेटिंग के चलते खुद का वोट भी उन्हें नहीं मिला।

ईवीएम में सेटिंग

ईवीएम में सेटिंग: उन्होंने बताया कि गांव में ही पटेल समाज के 140 सदस्य हैं, जिनमें से अधिकांश ने उन्हें वोट किया है। उन्हें कुल 351 वोट मिले हैं, वह भी इधर उधर के पोलिंग बूथ से। धमतरी के बसपा प्रत्याशी घनाराम साहू ने बताया कि ईवीएम में ऐसी सेटिंग की गई है कि अन्य पार्टियों के वोट भी कांग्रेस और भाजपा में बंट गए हैं। उन्हें 1084 वोट मिले हैं।

ईवीएम में सेटिंग: उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम शिकायत पत्र तैयार किया है। सोमवार को शिकायत पत्र सौंपकर इस मामले की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने धमतरी में फिर से चुनाव करवाने के लिए आवाज उठाई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE