LIVE UPDATE
विदेश

डेराबस्सी की फैक्टरी में फटा केमिकल से भरा ड्रम, धुएं के गुबार ने मचाई दहशत- सांस लेने में दिक्कत

NCG NEWS DESK डेराबस्सी : बड़ी खबर डेराबस्सी से सामने आई है। यहां के गांव सैदपुरा के पास शुक्रवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिससे जाइलिन नामक केमिकल का ड्रम फट गया। इस कारण इलाके में इस गैस की बदबू फैल गई जिससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायत देखने में आई। गैस रिसाव के बाद पास में स्थित जीबीपी होम्स और अन्य सोसाइटियों के लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने मौके पर ही इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद स्थानीय थाने के प्रभारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने केमिकल का असर कम करने के लिए उस पर पानी की बौछारें मारी लेकिन विभाग के कर्मी जितना पानी डाल रहे थे गैस के ड्रम से उतनी ही तेजी से धुआं निकलने लगा। इस कारण हवा के बहाव की ओर गैस की फ्यूम फैलने लगीं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

थाना प्रभारी जेएस सेखों ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन से पूछने पर पता चला कि फैक्टरी में रात करीब 11 बजे जाइलिन नामक केमिकल का ड्रम फट गया। इस कारण गैस की फ्यूम इलाके में फैलने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की दिक्कत आई है। यह ड्रम अचानक फट गया था लेकिन गनीमत रही कि केमिकल जानलेवा नहीं होने के चलते जानी नुकसान नहीं हुआ। गैस के कारण सांस लेने में दिक्कत के कारण लोग दहशत में घरों के बाहर निकल आए। फैक्टरी प्रबंधकों के मुताबिक फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे बाद इस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि यह केमिकल जानलेवा और खतरनाक नहीं था।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE