LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

सहेली के साथ घर जा रही युवती को बाइक ने मारी ठोकर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

NCG NEWS DESK: सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराकोट के पास NH 53 रोड़ पर सहेली के साथ मजदूरी करके घर जा रही युवती को बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गयी. युवती के भाई राजेश यादव ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 9 मई को मिथिला यादव अपनी सहेली के साथ मजदूरी करके अपने गांव लोहराकोट पैदल आ रही थी. शाम करीब 05:30 बजे ग्राम लोहराकोट के पास पहुंची थी. तभी NH 53 रोड़ पर गलत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DN 7310 का चालक ग्राम भोकलूडीह निवासी विक्की चौहान अपनी मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड किनारे खड़ी मिथिला यादव को ठोकर मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विक्की चौहान के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC केस दर्ज किया है.

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE