LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़अंबिकापुर

नशे की हालत में रेल लाइन पार कर रहा युवक का ट्रेन से कटकर मौत

NCG NEWS DESK Ambikapur:-

विश्रामपुर रेलखंड पर मंगलवार दोपहर नशे की हालत में रेल लाइन पार कर रहा युवक अंबिकापुर से शहडोल जा रही मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक घर से दुकान जाने निकला था। घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अजबनगर रांगपारा निवासी मनोहर पंडो मंगलवार को शराब के नशे में घर से दुकान जाने के लिए घर से निकला था। वह रेल पटरी को पार कर रहा था। पटरी पार करने के दौरान वह अंबिकापुर से शहडोल के लिए निकली मेमू ट्रेन 08750 की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ट्रेन से टकराकर युवक के सिर पर चोट आई थी, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी, जिसे रेलवे ने जांच के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। घटना की सूचना कमलपुर स्टेशन के यातायात सहायक हेमंत कुमार ने जयनगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि नया साल मनाने के चक्कर में मनोहर पंडो दो दिनों से लगातार शराब पी रहा था। आज दोपहर वह अत्यधिक नशे की हालत में था। उसके पिता पूरन पंडो की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अन्य सदस्यों के साथ घर में रहता था।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE