LIVE UPDATE
शिक्षा

AAI Sarkari Job: : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया निकली है बंपर वैकेंसी,तुरंत करें आवेदन..

NCG NEWS DESK :-

AAI Recruitment 2023 Notification: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए AAI ने जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होने वाली है. उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन फॉर्म 26 जनवरी 2024 तक जमा कर सकते हैं. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के के जरिए इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एएआई भर्ती के जरिए कुल 119 रिक्त पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए संबंधित योग्यता को रखते हैं, तो इन पदों पर नौकरी पाने का अच्छा अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इससे संबंधित तमाम डिटेल को नीचे अच्छी तरह से जरूर पढ़ें.

एएआई के लिए भरे जाने वाले पद

एएआई के इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 119 पदों पर बहाली की जानी है. इसमें से 73 पद जूनियर असिस्टेंट (अग्निशमन सेवा), 2 पद जूनियर असिस्टेंट (कार्यालय), 25 पद सीनियर असिस्टेंट ( इलेक्ट्रॉनिक्स), और 19 पद सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट) के पद शामिल हैं.

एएआई में फॉर्म भरने के लिए आयु सीमा

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु 20 दिसंबर, 2023 को 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

अप्लाई करने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा. महिला / एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार / बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवार और अपरेंटिसशिप अधिनियम 1961 के अनुसार अपरेंटिस के लिए 1 वर्ष का ट्रेनिंग किए उम्मीदवारों को भी आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

AAI Recruitment 2023 अप्लाई करने का लिंक 
AAI Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

एएआई भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं.
होमपेज पर करियर टैब पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “दक्षिणी क्षेत्र में एएआई भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या एसआर/01/2023 के तहत जूनियर असिस्टेंट (कार्यालय), सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स), सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स), जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) की वैकेंसी” लिखा हो.
पहले खुद को रजिस्टर करें इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने की ओर बढ़ें
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए इस फॉर्म की हार्ड कॉपी सेव करें.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE