LIVE UPDATE
सारंगढ़-बिलाईगढ़हमर छत्तीसगढ़

नकली नोटों के बंडलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

NCG NEWS DESK Sarayapali :-

सरायपाली पुलिस ने नकली नोटों के बण्डल के साथ आरोपी गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 3 करोड़ 80 लाख रुपए के 500 का जाली नोट जप्त किया गया है. आरोपी अरुण सिदार पिता जयपाल सिंह सिदार उम्र 18 वर्ष निवासी सराईपाली थाना सारंगढ़ पिकअप वैन क्रमांक सीजी 13 AU 4670 से नकली नोट सारंगढ़ तरफ से रायपुर तरफ ले जा रहा था. अग्रसेन चौक सरायपाली में उसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
October 14, 2026
पोड़ी उपरोड़ा में वन विभाग से जुड़े तालाब निर्माण में जेसीबी-ट्रैक्टर के इस्तेमाल की चर्चा है। मजदूरों को कितना रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी के कब्जे से 4 प्लास्टिक बोरी जिसके अंदर 500- 500 रुपये के कुल 760 बण्डल कुल 3 करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किया गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रुपए की लालच में यह घटना कारित कर रहा था. आरोपी से पूछताछ मेमोरण्डम तलाशी पंचनामा बरामदगी पंचनामा जप्ती कर आरोपी का यह कृत्य धारा सदर का अपराध पाये जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक – 39/2024 धारा 489 (ख)(ग) 34 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

जिस पर तत्काल थाना सरायपाली द्वारा वाहन चालक व उसके सथियो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा समस्त नकली नोटों को जप्त किया गया प्रकरण में उक्त आरोपी के साथ-साथ और कौन-कौन लोग सम्मिलित हैं वह कहां पर इस प्रकार के नकली नोटों की छपाई की जा रही है इस संबंध में पुलिस टीम लगातार विवेचना तथा आरोपी से पूछताछ जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
सक्ती के कैथा गांव में महिला की हत्या, आरोपी रंजीत धनवार बिलाईगढ़ से गिरफ्तार
सक्ती के कैथा गांव में महिला की हत्या, आरोपी रंजीत धनवार बिलाईगढ़ से गिरफ्तार
October 30, 2026
सक्ती जिले के कैथा गांव में शराब को लेकर हुए विवाद के बाद लक्ष्मी बाई की हत्या के आरोप में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद तिवारी, थाना सिंघोडा प्रभारी अमित शुक्ला, सायबर सेल प्रभारी ऊ.नि. संतोष सिंह एवं थाना सरायपाली टीम के द्वारा की गई।

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान योजना में नकद लेनदेन पर रोक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 12 सूत्रीय निर्देश जारी
बिहान योजना में नकद लेनदेन पर रोक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 12 सूत्रीय निर्देश जारी
October 31, 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बिहान योजना के समूहों व CLF में सभी भुगतान कैशलेस होंगे। जिला पंचायत CEO ने 12 सूत्रीय निर्देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE