LIVE UPDATE
कोरबा

पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, शव बांध में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया। घटना पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, शव बांध में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

पति को था पत्नी के चरित्र पर शक

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पति उमाशंकर को अपनी पत्नी ईश्वरी कुमारी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। तीन दिन पहले विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, शव बांध में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शव को ठिकाने लगाने की खौफनाक साजिश

हत्या के बाद आरोपी ने साइकिल से शव को गांव के पास नकटी बांध तक पहुंचाया। वहां उसने शव को भारी पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया। पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, शव बांध में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने खोला राज

हत्या के बाद खुद को निर्दोष दिखाने के लिए आरोपी पति थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, शव बांध में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने शव को बांध से बाहर निकाला। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, शव बांध में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE