शराब पीकर वाहन चलाते 25 वाहनों पर की गई कार्यवाही

NCG NEWS DESK DURG :-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रात के समय सडक दुर्घटना के प्रमुख कारण ड्रिंक एण्ड ड्राईव में कमी लाने हेतु दिये गये निर्देश के परिपालन में यातायात पुलिस एवं थाना प्रभारियों के द्वारा दुर्ग जिले के अंतर्गत प्रवेश करने वाले एवं जिले के प्रमुख मार्गो पर देर रात चौबीस फिक्स पाइंट बनाकर वाहन चलाको की ब्रीथ एनेलाईजर मशीन से चेक करने पर पच्चीस वाहन चालक जिसमें छह भारी वाहन चालक, दसकार चालक, नौ दो पहिया वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किया गया। जप्त वाहनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा जिस पर न्यायालय वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन चालक का लायसेंस सस्पेंड किया जायेगा। सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एवं वाहन चालको को शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।
ये भी पढ़े :-
- मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के खिलाफ जमकर उगली आग, संसद में बोले-10 मई तक स्वदेश लौट जाएंगे भारतीय सैनिक
- ‘फर्ज़ी’ वेब सिरीज़ देखकर छापे 4 लाख के नकली नोट, पुलिस ने किया गिरफ़्तार
- Lok Sabha Chunav ; चुनाव-प्रचार में बच्चों को नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को सख्त निर्देश



















