LIVE UPDATE
मुंगेली

कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कबाड़ का कारोबार: प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

अवैध कब्जा हटाने के लिए कलेक्टर का कड़ा कदम

मुंगेली। जिला कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर और नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में प्रशासन ने कब्रिस्तान की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यह कदम अवैध कबाड़ी व्यवसाय पर रोक लगाने और शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए उठाया गया है। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कबाड़ का कारोबार: प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

कब्रिस्तान की भूमि पर कबाड़ी का अवैध धंधा

जिला मुख्यालय मुंगेली के कब्रिस्तान के लिए सुरक्षित भूमि, खसरा 993 पर, असगर खान द्वारा अवैध कब्जा कर कबाड़ी का धंधा संचालित किया जा रहा था। प्रशासन ने असगर खान को पूर्व में नोटिस जारी कर कबाड़ी दुकान हटाने का निर्देश दिया था। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कबाड़ का कारोबार: प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नोटिस के बाद भी नहीं हटी कबाड़ी दुकान, प्रशासन का बुलडोजर चला

नोटिस के बावजूद कबाड़ी दुकान हटाई नहीं गई, जिसके बाद राजस्व, पुलिस, और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने बुलडोजर की मदद से कबाड़ी दुकान के लिए बनाई गई संरचनाओं को गिरा दिया और कब्जा मुक्त किया। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कबाड़ का कारोबार: प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

कार्रवाई के दौरान अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्रवाई में तहसीलदार मुंगेली कुणाल पांडेय, नगर पालिका सीएमओ आशीष तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली संजय सिंह राजपूत, और अन्य प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कबाड़ का कारोबार: प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE