LIVE UPDATE
भारतराजनीति

एडीआर की रिपोर्ट: अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कौन है टॉप पर?

भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री की सूची में टॉप पर चंद्रबाबू नायडू

दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मात्र 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। एडीआर की रिपोर्ट: अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कौन है टॉप पर?

औसत संपत्ति और आय के आंकड़े

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। इस समय भारत की प्रति व्यक्ति नेट नेशनल इनकम 2023-2024 के लिए लगभग 1,85,854 रुपये रही, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत सेल्फ-इनकम 13,64,310 रुपये है, जो भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है। एडीआर की रिपोर्ट: अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कौन है टॉप पर?

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति और महिला मुख्यमंत्री

देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है। इन 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं हैं—पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की आतिशी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। एडीआर की रिपोर्ट: अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कौन है टॉप पर?

संपत्ति और देनदारी का संतुलन

रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 118 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पेमा खांडू पर 180 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी देनदारी है, जबकि सिद्धारमैया और चंद्रबाबू नायडू पर क्रमशः 23 करोड़ और 10 करोड़ रुपये की देनदारी है। एडीआर की रिपोर्ट: अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कौन है टॉप पर?

मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले

एडीआर की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 13 (42 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 10 (32 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों पर हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप हैं। एडीआर की रिपोर्ट: अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कौन है टॉप पर?

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE