Agniveervayu 2024: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

NCG NEWS DESK JANJAGIR :-
इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने अग्निवीर वायु भर्ती लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। प्रवेश अगले साल होगा लेकिन इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2024 तक थी। जिसे आगे बढ़ाकर 11 फरवरी 2024 कर दिया गया है। अब वायुसेना में भर्ती लेने वाले 11 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि अग्निवीर वायु में भर्ती का ये अवसर अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार दोनों के लिए है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

एक और मौका
जांजगीर जिला रोजगार अधिकारी एम आर जयसवाल ने जानकारी दी कि वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 17 मार्च 2024 से होगी। पात्र उम्मीदवार आवेदन के लिए ऑनलाइन वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर लॉगिन कर सकते हैं। इसमें आवेदन के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी, 2004 से 2 जुलाई, 2007 के बीच होना चाहिए। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए वेकैंसी निकाली थीं। आवेदन की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2024 तक थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 11 फरवरी 2024 कर दिया गया है। जो युवा अभी तक ऐप्लाय नहीं कर पाए हैं उन्हें आवेदन करने का एक और मौका मिल गया है।
IAF Agniveervayu Bharti 2024: ये मांगी है एज लिमिट
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी, जिसकी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को IAF अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
ये भी पढ़े :-








