AIIMS CRE 2025: एम्स में 1300 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न
देशभर के एम्स संस्थानों में नॉन-फैकल्टी ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर होगी नियुक्ति, ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2025 तक

देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान AIIMS ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम टेस्ट-4 (AIIMS CRE-4) के लिए बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न एम्स संस्थानों और कई बड़े अस्पतालों में नॉन-फैकल्टी ग्रुप-B व ग्रुप-C के 1300 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की प्रक्रिया 14 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 से 24 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।जानें योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न
इन पदों पर होगी भर्ती
AIIMS CRE 2025 में प्रशासनिक, तकनीकी और मेडिकल सपोर्ट से जुड़े कई पद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
-
असिस्टेंट डाइटीशियन, डाइटीशियन
-
वार्डन, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
-
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
-
ऑफिस सुपरिटेंडेंट, एलडीसी, यूडीसी
-
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
-
जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)
-
असिस्टेंट इंजीनियर, इलेक्ट्रिशियन, लाइनमैन, वायरमैन
-
ओटी/एनेस्थीसिया/ऑपरेशन थिएटर टेक्निशियन
-
फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर, कैशियर
-
सीएसएसएसडी टेक्निशियन, लिफ्ट ऑपरेटर, मॉर्चुअरी अटेंडेंट
-
मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, लाइब्रेरी इंफो असिस्टेंट
-
जूनियर स्टेनो, पर्सनल असिस्टेंट, निजी सचिव
-
मेडिकल सोशल वर्कर, सिक्योरिटी ऑफिसर, फायर ऑफिसर
-
एम्ब्रायोलॉजिस्ट, फायर टेक्निशियन, ड्राइवर
-
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, मल्टी पर्पस वर्कर
-
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, योगा इंस्ट्रक्टर
-
ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर, प्रोग्रामर
-
लॉन्ड्री मैकेनिक, टेलर ग्रेड-3
-
पीएसीएस एडमिनिस्ट्रेटर, रिसर्च असिस्टेंट
-
मेडिकल फोटोग्राफर, आर्टिस्ट आदि
AIIMS Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
-
सामान्य / OBC: ₹3000
-
SC / ST / EWS: ₹2400
आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।
AIIMS CRE 2025: परीक्षा पैटर्न
-
परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी
-
कुल समय: 90 मिनट
-
कुल प्रश्न: 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs)
-
कुल अंक: 400
-
सही उत्तर के लिए 4 अंक, गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटा जाएगा
-
20 प्रश्न — सामान्य ज्ञान, बेसिक योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान
-
80 प्रश्न — संबंधित पद के डोमेन से
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
-
अनारक्षित / EWS: 40%
-
OBC: 35%
-
SC / ST: 30%
-
PwBD उम्मीदवार: 30%
AIIMS CRE 2025 देशभर के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो मेडिकल संस्थानों में प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।जानें योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न









