LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

बाल संप्रेषण गृह से भागे तीनों बालक कुछ ही घंटों में पकड़े गए

पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी घटना टली, वापस सुधार गृह भेजा गया

दुर्ग : बाल संप्रेषण गृह से भागे तीनों बालक कुछ ही घंटों में पकड़े गए. पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से रविवार देर रात दीवार फांदकर फरार हुए तीन अपचारी बालकों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। इनमें दो हत्या के मामले में और एक लूट-चोरी के मामले में निरुद्ध था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई और तीनों को दोबारा सुधार गृह भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात को तीन बालक बाल संप्रेषण गृह की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। सुबह होते ही इस घटना की सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति और पुलगांव थाना पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक (शहर) भिलाई, सुखनंदन राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही एक विशेष टास्क टीम का गठन किया गया। बाल संप्रेषण गृह से भागे तीनों बालक कुछ ही घंटों में पकड़े गए

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए संप्रेषण गृह के आसपास और शहर के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी गहन छानबीन की। बाल संप्रेषण गृह से भागे तीनों बालक कुछ ही घंटों में पकड़े गए

पुलिस की मुस्तैदी और सक्रियता का परिणाम रहा कि कुछ ही घंटों की तलाश के बाद तीनों अपचारी बालकों को पुलिस ने ढूंढ निकाला और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। बाल संप्रेषण गृह से भागे तीनों बालक कुछ ही घंटों में पकड़े गए

पकड़े जाने के बाद, तीनों बालकों को दोबारा पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने इस बात की पुष्टि की है कि तीनों अपचारी बालक फरार हुए थे, लेकिन उन्हें तत्काल खोजबीन कर पकड़ लिया गया है और वापस संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई की सराहना की जा रही है। बाल संप्रेषण गृह से भागे तीनों बालक कुछ ही घंटों में पकड़े गए

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE