Love Marriage से नाराज भाई ने बहन और जीजा की कर दी हत्या

NCG NEWS DESK :-
बठिंडा के तंगुवाली में भाई ने अपनी बहन और जीजा की हत्या कर दी। मरने वाला लड़का पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है। दो साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है
लड़का घर आया था मिलने
कोर्ट मैरिज कर लड़की वापस अपने घर आ गई थी। कल पंजाब पुलिस में कांस्टेबल लड़का उसे मिलने के लिए तुंगवाली आया था। जब वहां पहुंचा तो झगड़ा हो गया। जिसके बाद लड़की के भाई ने दोनों की हत्या कर दी। बता दें कि लड़की सरकारी अस्पताल में नर्स थी।
रहम की मांगी थी भीख
जगमीत सिंह कार लेकर पत्नी को मिलने के लिए चला गया। फिर बलकरन सिंह, कृपाल सिंह और हंसा सिंह ने उसके भाई पर हमला कर दिया। बेअंत कौर जगमीत को बचाने के लिए उसके ऊपर गिरकर रहम की भीख मांगने लगी लेकिन आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी।
पिता के साथ पूराने घर सफाई करने आए थे
मृतक के भाई संदीप सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई कॉस्टेबल जगमीत सिंह ने नर्स बेअंत कौर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस वक्त बेअंत कौर अपने पिता के घर में रह रही थी। रविवार शाम वह अपने मौजूदा घर आदर्श नगर से अपने पिता केवल सिंह और भाई जगमीत सिंह के साथ गांव तुंगवाली स्थित पुराने घर में गए थे। जहां वह पिता के साथ सफाई करने लगा।
भाईंयों ने शादी पर जताया था एतराज
घर के पड़ोसी लोगों ने बताया कि लड़की ने कॉन्स्टेबल से लॉकडाउन के वक्त शादी की थी। इसके बाद लड़की घर आ गई। उसके दो भाई हैं। भाइयों ने एतराज जताया कि अभी घर में बड़ों की शादी होनी है और उसने पहले ही शादी क्यों कर ली। इसके बाद लड़की घर में ही ठीक ढंग से रहने लगी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ थाना नथाना में केस दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।
ये भी पढ़े :-



















