LIVE UPDATE
शिक्षा

Army Bharti 2024: बीटेक पास के लिए सेना में लेफ्टिनेंट बनने का मौका….

NCG NEWS DESK JOB :-

Army Bharti 2024 : भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के लिए ऑफिसर की भर्ती निकाली है. सेना ने एसएससी टेक का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन मिलेगा. पुरुषों के लिए 63वीं एसएससी टेक और महिलाओं के लिए 34वें टेक के लिए बीई/बीटेक पास आवेदन कर सकते हैं. एसएससी टेक कोर्स की शुरुआत अक्टूबर 2024 में प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग एकेडमी (PTCA) में होगी.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एसएससी टेक के लिए आर्म्ड फोर्सेज डिफेंस पर्सनल की वीर नारियां भी आवेदन कर सकती हैं. उनके लिए अविवाहित महिलाओं से इतर वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी है. आवेदन भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर करना है.

एसएससी टेक के लिए उम्र सीमा

एसएससी टेक 63 (पुरुष) और 34 (महिला) के लिए उम्र सीमा 20 से 27 साल है. उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्टूबर 1997 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए.शहीद सैनिकों की वीर नारियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 साल है.

शैक्षणिक योग्यता

एसएससी टेक के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. बीई/बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. फाइनल सेलेक्शन के बाद ट्रेनिंग एकेडमी ज्वाइन करने के 12 सप्ताह के भीतर मार्कशीट जमा करनी होगी. वीर नारियां एसएससी नॉन टेक के लिए भी आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए उनको किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए.

कैसे होगा सेलेक्शन

-सबसे पहले ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
-इसके बाद पांच स्टेज का एसएसबी इंटरव्यू होगा.
-फाइनल सेलेक्शन के बाद 49 सप्ताह की ट्रेनिंग के लिए ट्रेनिंग एकेडमी भेज दिया जाएगा.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE