रायपुर ITBP कैंप में ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान हिरासत में

रायपुर ITBP कैंप में ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान हिरासत में
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के 38वीं बटालियन कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने ASI रैंक के अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी।रायपुर ITBP कैंप में ASI की गोली मारकर हत्या
घटना के तुरंत बाद पुलिस और ITBP के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, आरोपी जवान से पूछताछ जारी है।
गोलीकांड की वजह: छुट्टी को लेकर विवाद?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छुट्टी को लेकर कॉन्स्टेबल और ASI के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद जवान ने गोली चला दी। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
- आरोपी कॉन्स्टेबल की पहचान सरोज कुमार (32) के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला है।
- मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के निवासी थे।
- घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
घटना के बाद ITBP कैंप में तनाव
हत्या के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। ITBP के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों से घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।
खरोरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
➡आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। मामले से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें!



















