सलमान खान के फार्म हाउस पर दोनों लोग बाउंड्री से लगे पेड़ पर चढ़कर अंदर घुसने की कर रहे थे कोशिश.. जानें क्या है वजह

NCG NEWS DESK MUMBAI :-
सुपरस्टार सलमान खान का फॉर्म हाउस अचानक से सुर्खियों में आ गया. यहां महाराष्ट्र के पनवेल स्थित सलमान के फार्महाउस पर अचानक पहुंची पुलिस ने वहां 2 लोगों को हिरासत में लिया. दरअसल ये दोनों लोग फार्महाउस की बाउंड्री से लगे पेड़ पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़के फर्नीचर बनाने का काम करते थे.

वे एक दिन पहले ही मुंबई आए थे और सुपरस्टार सलमान खान को देखना या उनसे मिलना चाहते थे. पुलिस ने उन दोनों को धारा 448 के तहत हिरासत में लिया गया था. हालांकि पूछताछ के बाद दोनों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में इन दोनों लोगों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया. हालांकि पुलिस ने उनके पहचान पत्र चेक किए तो वह फर्जी निकला. ऐसे में पुलिस का शक गहरा गया. इन दोनों लोगों की पहचान अजेश कुमार ओमप्रकाश गिल और गुरुसेवक सिंह तेजसिंह सिख के रूप में हुई है. इन दोनों की उम्र 23 से 24 साल के बीच है और दोनों ही पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं.
कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी
सलमान खान को हाल के दिनों में कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई भी इस सुपरस्टार को खुलेआम धमकी दे चुके हैं. इन धमकियों के मद्देनजर सलमान खान को पिछले साल Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी.
ये भी पढ़े :-

- रामभक्तों के लिए 25 जनवरी से अयोध्या तक के लिए विशेष ट्रेन होगी रवाना: डिप्टी सीएम अरुण साव
- इकलौती बेटी ने माँ को उतारा मौत के घाट, दामाद को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल को झटका, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।








