LIVE UPDATE
अपराध

बैडमिंटन कोच ने 8 नाबालिक युवतियों के साथ किया रेप, कोच गिरफ्तार

बैडमिंटन कोच ने 8 नाबालिक युवतियों के साथ किया रेप, कोच गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बैडमिंटन कोच को अपने यहां कोचिंग ले रही नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ा और जांच शुरू की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं। यह पता लगा है कि उसने आठ अन्य नाबालिग लड़कियों के साथ भी बुरा किया। उसके फोन पर उन लड़कियों की नग्न तस्वीरें थीं। आरोपी की गिरफ्तारी पीड़िता की वजह से मुमकिन हो पाई। लड़की आरोपी कोच द्वारा दी जा रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग के कारण दबाव में थी।बैडमिंटन कोच ने 8 नाबालिक युवतियों के साथ किया रेप

आरोपी सुरेश बालाजी के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु का निवासी है और हुलिमावु स्थित एक बैडमिंटन कोचिंग सेंटर में ट्रेनर है। पुलिस के अनुसार, उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का आरोप है और संभव है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हों। मामला तब सामने आया जब लड़की ने अपनी दादी के फोन से गलती से कोच को अपनी नग्न तस्वीर भेज दी। दादी ने वह तस्वीर देखी और मामला खुल गया। पुलिस के अनुसार, सुरेश बालाजी ने दो साल पहले कोचिंग क्लास ज्वाइन करने वाली इस लड़की को प्रशिक्षण के बहाने अपने घर ले जाकर कई बार यौन शोषण किया और उसे किसी को बताने से डराया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें 13 से 16 साल की आठ लड़कियों की नग्न तस्वीरें और वीडियो मिले। जांचकर्ताओं का मानना है कि वह कोचिंग सेंटर की कई नाबालिग लड़कियों को निशाना बना रहा था। सुरेश बालाजी को अभी आठ दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया है। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “जांच जारी है और संभव है कि और पीड़ित भी सामने आएंगे।”बैडमिंटन कोच ने 8 नाबालिक युवतियों के साथ किया रेप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE