LIVE UPDATE
राजनांदगांवराजनीति

ग्रामीण पर भड़के बघेल : विधायक के नहीं आने पर सवाल किया तो चिल्लाते हुए बोले- उसकी उससे पूछो

NCG NEWS DESK Rajnandgaon :-

चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल डोंगरगढ़ के गांव बेलगांव पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, वीडियो में वह ग्रामीणों पर झुंझलाते हुए नजर आए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरअसल, पूर्व सीएम बघेल डोंगरगढ़ के गांव बेलगांव के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे कहा कि, विधायक हर्षिता बघेल हमारे क्षेत्र में नहीं आती, इतना सुनते ही पूर्व सीएम आग बबूला हो गए और ग्रामीणों पर भड़कते हुए बोले- ‘ओला बुलाए हस ओखर ले बात कर’…यानी उन्होंने कहा कि, उनके बारे में मुझसे क्यों पूछ रहे हो, विधायक को बुलाकर बात करो, मुझे बुलाया था मैं आ गया।

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ के बेलगांव में सिन्हा समाज के यहां पर भूमि पूजन था। जिसमें कांग्रेस की विधायक हर्षिता बघेल को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन वह नहीं पहुंची और उनकी जगह पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंच गए। जिसकी वजह से ग्रामीणों ने उनसे सवाल किया।

ग्रामीणों और पूर्व सीएम के बीच शुरू हो गया था विवाद

ग्रामीणों ने जब पूर्व सीएम बघेल से सवाल किया तो वे खुद भी गुस्से में दिखाई दिए। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि, भूपेश बघेल और ग्रामीणों के बीच किस तरह से विवाद हो रहा है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE