LIVE UPDATE
बालोदअपराध

बालोद: तहसीलदार से चाकू की नोक पर लूट, 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बालोद (छत्तीसगढ़): तहसीलदार आशुतोष शर्मा से लूटपाट करने वाले चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी दुर्ग जिले के रहने वाले हैं और पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बालोद: तहसीलदार से चाकू की नोक पर लूट, 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

कैसे हुआ लूटपाट का पूरा घटनाक्रम?

22 मार्च की शाम 5:45 बजे तहसीलदार आशुतोष शर्मा टहलने निकले थे और जयस्तंभ चौक से माधु चौक की ओर जा रहे थे।
– इसी दौरान एक ऑटो में सवार चार बदमाशों ने स्टेट बैंक का पता पूछने के बहाने तहसीलदार को रोक लिया
– जब तहसीलदार ऑटो में बैठे, तो बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनका पर्स लूट लिया
– पर्स में ₹5,500 नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड थे।
– लूट के बाद चारों आरोपी ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए। बालोद: तहसीलदार से चाकू की नोक पर लूट, 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे?

तहसीलदार ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
– आरोपियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्होंने एक सरकारी अधिकारी से लूट की है
आत्मविश्वास में वे अगले दिन फिर से शहर में रेकी करने पहुंच गए
– पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी, तभी बस स्टैंड पर वही संदिग्ध ऑटो दिखा
फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने चारों बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बालोद: तहसीलदार से चाकू की नोक पर लूट, 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पूरी लिस्ट

? सोमनाथ शुक्ला (28) – निवासी मंगल बाजार, जामुल, दुर्ग
? हरदीप सिंह (35) – निवासी मंगल बाजार, जामुल, दुर्ग
? वाय जानकी राव (48) – निवासी आईटीआई ग्राउंड, खुर्सीपार
? मुकेश चंद्रवंशी (18) – निवासी ग्राम लिटिया, जालबांधा, थाना बोरी, दुर्ग

➡️ चारों आरोपी किराए पर ऑटो लेकर घूम-घूमकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे
➡️ इससे पहले भी कई जिलों में इसी तरह की वारदातें कर चुके हैं। बालोद: तहसीलदार से चाकू की नोक पर लूट, 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बालोद पुलिस की कार्रवाई

बालोद एसडीओपी राजेश बागड़े ने बताया कि चारों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं
टीआई रविशंकर पांडेय के अनुसार, सोमनाथ शुक्ला और हरदीप सिंह पहले भी राजनांदगांव में लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं
– पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बालोद: तहसीलदार से चाकू की नोक पर लूट, 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE