LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस ने झोंकी ताकत, कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, इस दिन खड़गे और प्रियंका की होगी सभा

NCG NEWS NEWS Raipur :-

छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट पर 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है. इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच कांग्रेस के स्टार प्रचारक और वायनाड सांसद राहुल गांधी सोमवार 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है. इस दौरान वे बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे. बिलासपुर में राहुल की चुनावी सभा की तैयारियां पूरी हो चुकी है. सभा में राहुल कई बड़े वादे जनता से कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की 4 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है. इनमें बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद संसदीय सीट शामिल हैं. शेष जिन 7 सीटों पर 7 मई को मतदान होना है, उनमें सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग शामिल हैं.

30 अप्रैल को खड़गे और 2 मई को प्रियंका का दौरा

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है. 30 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे और 2 मई को प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेगी. बता दें कि इससे पहले पहले राहुल ने 13 अप्रैल को बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित किया था. वहीं 21 अप्रैल को प्रियंका वाड्रा राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव व बालोद में जनसभा की थी.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE