LIVE UPDATE
भारत

सावधान! अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग फर्जी आईडी बनाकर पैसा ठगने का कर रहे हैं प्रयास

NCG NEWS DESK :-

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग फर्जी आईडी बनाकर पैसा ठगने का प्रयास कर रहे हैं। विश्‍व हिंदू परिषद (विहिप) ने ऐसे लोगों से लोगों को सचेत करते हुए सरकार और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। विहिप ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी के पास शिकायत भी भेजी है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने लोगों को इस ठगी से सचेत करते हुए एक्स पर एक फर्जी आईडी और क्यूआर कोड के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा, ” सावधान..!! श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं।”

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बंसल ने अपने इसी पोस्ट में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस कमिश्‍नर, उत्तर प्रदेश के डीजीपी और उत्तर प्रदेश पुलिस की आईडी को टैग कर ऐसे लोगों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके साथ ही विहिप नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस अवसर के लिए धन एकत्र करने के लिए किसी को भी अधिकृत नहीं किया है।

बंसल ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को गिरीश भारद्वाज द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र को शेयर करते हुए अपने दूसरे पोस्ट में कहा, “हमने आस्था के मामले में तत्काल कदम उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी को औपचारिक शिकायत भेज दी है।”

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE