LIVE UPDATE
भिलाई

भिलाई निगम ने जवाहर नगर में अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई

जवाहर नगर में अवैध अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने वैशाली नगर जोन-2 के वार्ड क्रमांक 25, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत मिलने के बाद निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। भिलाई निगम ने जवाहर नगर में अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई

शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

शिकायत में बताया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति निगम की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर रहा है। इसके बाद निगम द्वारा अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी कर भूखंड के दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। लेकिन निर्धारित समय में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। भिलाई निगम ने जवाहर नगर में अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जोन आयुक्त के निर्देश पर की गई कार्रवाई

जोन आयुक्त येशा लहरे ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और भूमि को फिर से निगम के कब्जे में ले लिया। भिलाई निगम ने जवाहर नगर में अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई

अर्थदंड भी लगाया जाएगा

निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण में शामिल व्यक्ति से कार्रवाई का पूरा खर्च वसूला जाएगा। भविष्य में भी अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। भिलाई निगम ने जवाहर नगर में अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान अधिकारी उपस्थित

कार्रवाई के दौरान वैशाली नगर जोन-2 के राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, कृष्ण कुमार सुपैत, अरुण सिंह, पूषण देशमुख, गुप्ता नंद तिवारी और मुख्य कार्यालय के हरिओम गुप्ता, राजेंद्र सिंह, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। भिलाई निगम ने जवाहर नगर में अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE