भिलाई नगर निगम का 801 करोड़ का बजट पेश, हंगामे के बीच निर्दलीय पार्षदों का वॉकआउट

भिलाई नगर निगम में 801 करोड़ रुपये का बजट पेश, हंगामे के बीच निर्दलीय पार्षदों ने किया वॉकआउट
भिलाई नगर निगम में 801 करोड़ 78 लाख 45 हजार रुपये का वार्षिक बजट पेश किया गया। इसमें से 619 करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपये शहर के विकास कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। हालाँकि, विपक्ष और निर्दलीय पार्षदों ने विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी और भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। भिलाई नगर निगम का 801 करोड़ का बजट पेश, हंगामे के बीच निर्दलीय पार्षदों का वॉकआउट
हंगामे के कारण बाधित हुई सदन की कार्यवाही
बजट पेश होते ही विपक्षी दलों और निर्दलीय पार्षदों ने निगम प्रशासन पर गलत तरीके से विकास कार्यों को मंजूरी देने का आरोप लगाया। भाजपा पार्षद दया सिंह ने निगम कमिश्नर राजीव पांडेय की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वहीं, निर्दलीय पार्षद हरिओम तिवारी ने अपनी बात न सुने जाने पर नाराज होकर सदन से वॉकआउट कर दिया।

वार्ड-23 की पार्षद नेहा साहू ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में विकास कार्यों की मंजूरी नहीं दी गई, जबकि वार्ड-2 में 29 विकास कार्यों को मंजूरी मिली। इस बयान पर वार्ड-2 के पार्षद ने नेहा साहू को अनुभवहीन कह दिया, जिसके बाद सदन में विवाद बढ़ गया। भिलाई नगर निगम का 801 करोड़ का बजट पेश, हंगामे के बीच निर्दलीय पार्षदों का वॉकआउट
निगम कमिश्नर पर लगाए गए गंभीर आरोप
उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने निगम कमिश्नर पर तंज कसते हुए कहा कि,
“तीन महीने में इतना काम करवा दिया गया, जितना तीन साल में नहीं हुआ। अब तो काम करना ही बंद कर दिया गया है।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, निगम में केवल अधिकारियों का विकास हो रहा है, जनता का नहीं। भिलाई नगर निगम का 801 करोड़ का बजट पेश, हंगामे के बीच निर्दलीय पार्षदों का वॉकआउट

विकास कार्यों के लिए पार्षद मद में कटौती
विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि पहले पार्षदों को 6 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए मिलते थे, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद यह राशि घटाकर 3 लाख रुपये कर दी गई। इससे वार्डों में छोटे-मोटे विकास कार्यों पर असर पड़ा है भिलाई नगर निगम का 801 करोड़ का बजट पेश, हंगामे के बीच निर्दलीय पार्षदों का वॉकआउट
महापौर हुए नाराज, सदन में जमकर हंगामा
बजट बैठक में हंगामे के कारण महापौर नीरज पाल अपनी बात पूरी नहीं रख सके। जब सदन में शोरशराबा नहीं रुका, तो महापौर ने बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद सभापति ने पार्षदों को एक-एक कर अपनी बात रखने का निर्देश दिया। भिलाई नगर निगम का 801 करोड़ का बजट पेश, हंगामे के बीच निर्दलीय पार्षदों का वॉकआउट

निर्दलीय पार्षदों की नाराजगी और वॉकआउट
निर्दलीय पार्षद हरिओम तिवारी ने कहा कि सदन में किसी की बात सुनी नहीं जाती और सबकुछ सत्ता पक्ष की मर्जी से चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में दिवंगत पार्षद योगेश साहू को श्रद्धांजलि तक नहीं दी गई, जिससे वे नाराज होकर सदन से वॉकआउट कर गए। भिलाई नगर निगम का 801 करोड़ का बजट पेश, हंगामे के बीच निर्दलीय पार्षदों का वॉकआउट
वार्ड-22 की पार्षद का बयान बना चर्चा का विषय
वार्ड-22 की निर्दलीय पार्षद ने पहली बार सदन में अपनी बात रखी और कहा कि “कांग्रेस शासनकाल में सभी वार्डों का समान रूप से विकास हुआ है।” इस बयान पर कांग्रेस पार्षदों ने मेज थपथपाई, जबकि विपक्षी पार्षदों ने चुटकी लेते हुए कहा कि वार्ड-22 में विकास कार्य अब तक नहीं हुए हैं। भिलाई नगर निगम का 801 करोड़ का बजट पेश, हंगामे के बीच निर्दलीय पार्षदों का वॉकआउट
Read More:
- Ambikapur Murder Case: गैंती से ताबड़तोड़ वार कर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद बोला- ‘अब जेल जाऊंगा’
- Raigarh Viral Video: युवती ने कॉलेज प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, लगाया अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप!
- Ram Mandir Donation Scam: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- ‘सरकार के संरक्षण में हुई चंदा चोरी’









