LIVE UPDATE
राजनीतिरायपुर

भूपेश सरकार ने 18 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि से रखा वंचित: भाजपा किसान मोर्चा

NCG NEWS DESK रायपुर।  भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमार चाहर रायपुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश में धान खरीदी को लेकर झूठ बोलती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य द्वारा धान खरीदी करने की बात कर ढिंढोरा पीटते हैं, मगर सच्चाई यह है कि 80 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम उन्हें उनका वाजिब दाम देंगे। किसानों की अच्छी पैदावार मिले, इसके लिए केंद्र की सरकार ने खाद पर सब्सिडी बढ़ाई। जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मिट्टी को वर्मी कंपोस्ट बताकर किसानों से प्रति एकड़ लगभग 900 रुपये ठग रही है। कांग्रेस की सरकार में आई स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट 10 साल तक धूल खाती रही, उसको भी मामूली संशोधनों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में लागू किया गया है। मोदी सरकार फसल का समर्थन मूल्य लगातार बढ़ा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चाहर ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 18 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित रखा। प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि किसानों को इस योजना का लाभ मिले, क्योंकि कांग्रेस सरकार की नीयत चुनाव तक सीमित है और किसानों की भलाई करने की कांग्रेस की नीयत कभी नहीं रही।

चाहर ने ली किसान मोर्चा की बैठक

इसके पहले चाहर ने किसान मोर्चा के प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भाजपा की सरकार बनाने के लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने रात-दिन परिश्रम करने का संकल्प व्यक्त किया। चाहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कृषि का कुल बजट मात्र 25 हजार करोड़ रुपये का हुआ करता था, आज वही बजट 1.25 लाख करोड़ रुपये का है। यह बजट ही कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल की कृषि नीति का अंतर स्पष्ट करता है। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE