छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: इंजीनियरिंग असिस्टेंट और कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

चिरमिरी (CG News): एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चिरमिरी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य के लिए रिश्वत लेते हुए इंजीनियरिंग असिस्टेंट और कार्यालय अधीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ठेकेदार से वर्क ऑर्डर जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: इंजीनियरिंग असिस्टेंट और कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
क्या है मामला?
यह मामला तब सामने आया जब प्रार्थी अंकित मिश्रा, जो एसईसीएल में ठेकेदारी का कार्य करते हैं, ने एंटी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत दर्ज करवाई। अंकित मिश्रा ने बताया कि उन्हें चिरमिरी के जीएम कार्यालय (एस.ई.सी.एल.) द्वारा एमसीबी के तहत एक निर्माण कार्य का टेंडर मिला था। हालांकि दो महीने बीत जाने के बावजूद वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया था। छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: इंजीनियरिंग असिस्टेंट और कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
कैसे पकड़े गए आरोपी?
अंकित मिश्रा ने संजय कुमार सिंह, जो कि जीएम कार्यालय (एस.ई.सी.एल.) चिरमिरी में इंजीनियरिंग असिस्टेंट (ओवर-सीयर) हैं, से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान संजय कुमार सिंह ने ठेकेदार से 11,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी से शिकायत की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: इंजीनियरिंग असिस्टेंट और कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
एसीबी ने शिकायत के आधार पर जांच की और फिर ट्रेप का आयोजन किया। ट्रेप के दौरान संजय कुमार सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए और उनके सहयोगी व्ही. श्रीनिवास, कार्यालय अधीक्षक को 4,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: इंजीनियरिंग असिस्टेंट और कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के घरों पर छापेमारी भी की गई। आरोपी संजय कुमार सिंह और व्ही. श्रीनिवास के खिलाफ पीसी एक्ट 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद एसीबी की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: इंजीनियरिंग असिस्टेंट और कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार



















