LIVE UPDATE
भारत

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: फर्जी वोटर आईडी बनाने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

फर्जी वोटर आईडी मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों का खुलासा

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी वोटर आईडी बनाने के आरोप में छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां शाहीन बाग क्षेत्र में दो अलग-अलग धोखाधड़ी मामलों में की गईं, जिनमें आरोपियों ने जाली दस्तावेजों के जरिए मतदाता पहचान पत्र बनवाए या उसमें बदलाव किए। दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: फर्जी वोटर आईडी बनाने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

जालसाजी के लिए आधार कार्ड और बिजली बिल का किया इस्तेमाल

पुलिस की जांच के मुताबिक, आरोपियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड और बिजली बिल में जालसाजी की थी, ताकि वोटर आईडी में बदलाव कराया जा सके। 25 दिसंबर 2024 को विधानसभा क्षेत्र-54 (ओखला) के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी विनोद कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि चार लोगों ने जाली दस्तावेजों के जरिए मतदाता पहचान पत्र में पता बदलवाने का प्रयास किया था। दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: फर्जी वोटर आईडी बनाने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जांच और गिरफ्तारियों की प्रक्रिया

इसके बाद 29 दिसंबर को भी एक और शिकायत दर्ज की गई, जिसमें चार लोगों ने जाली दस्तावेजों के जरिए नए मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और जालसाजी नेटवर्क से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. नईम, रिजवान उल हक, सबाना खातून, रजत श्रीवास्तव, त्रिलोक चंद और सचिन कुमार शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: फर्जी वोटर आईडी बनाने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

चुनाव पंजीकरण प्रक्रिया में हेरफेर का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, अब तक जो भी सुबूत मिले हैं, वे चुनावी पंजीकरण प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल को प्रमाणित करते हैं। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब भाजपा और आम आदमी पार्टी वोटर लिस्ट को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि AAP ने वोटर लिस्ट में फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल किए हैं, जबकि AAP का कहना है कि भाजपा ने वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटवाए हैं। दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: फर्जी वोटर आईडी बनाने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE