LIVE UPDATE
महासमुंद

महासमुंद: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब विक्रय पर कसा शिकंजा

सांकरा में अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार

महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण और विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम सांकरा ने एक बड़ी सफलता हासिल की। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीष कोष्टी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिजेपुर-गौरिया जंगल मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई, जहां अवैध शराब परिवहन कर रहे युवक को गिरफ्तार किया गया। महासमुंद: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब विक्रय पर कसा शिकंजा

10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

टीम ने 20 वर्षीय दुर्गेश बाघ, निवासी बिजेपुर, थाना सांकरा, को दोपहिया वाहन से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य करीब 2,000 रुपये आंका गया है। साथ ही, जप्त वाहन की कीमत लगभग 25,000 रुपये है। महासमुंद: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब विक्रय पर कसा शिकंजा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व आबकारी वृत्त सांकरा प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया द्वारा किया गया। महासमुंद: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब विक्रय पर कसा शिकंजा

अवैध शराब के खिलाफ सख्ती

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है, और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। महासमुंद: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब विक्रय पर कसा शिकंजा

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE