LIVE UPDATE
भारत

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने वाले पर बड़ा एक्शन, तीन मंजिला मकान जमींदोज

NCG NEWS DESK फतेहपुर : गेस्ट हाउस से युवती को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में हत्या करने वाला सोनू उर्फ सिंकदर अहमद के निर्मित तीन मंजिला मकान में मंगलवार सुबह 11 बजे बुलडोजर चला। यह कार्रवाई एसडीएम अवधेश निगम और सीओ वीर सिंह की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन ने की और मकान को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान कोई बवाल न हो, इसके लिए कोतवाल समशेर बहादुर सिंह एक प्लाटून पीएसी के साथ मुस्तैद भी रहे।

बता दें कि राधानगर क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती अपने स्वजन के साथ मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 22 जून 2023 को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज लान गई थी। इस दौरान घोसी ब्रदर्स एजेंसी संचालक सोनू उर्फ सिंकदर अहमद निवासी ज्वालागंज वहां पहुंचा और युवती को अगवा करके 500 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान में ले गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस दौरान आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया और बाद में ईंट से कुचलकर युवती की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपित सोनू उर्फ सिंकदर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की धारा जोड़ दी थी। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपित का मकान तालाब की जगह पर बना था, जिसे बुलडोजर से ध्वस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE