BIG BREAKING: ASI ने DGP, IG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने का ऐलान, तीन दिन की छुट्टी मांगी

झारखंड पुलिस में मचा हड़कंप, ASI ने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
झारखंड : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ASI (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक) शुभंकर कुमार ने डीजीपी, आईजी और एसपी के खिलाफ कोर्ट में केस करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए तीन दिन की छुट्टी भी मांगी है, ताकि वह न्यायालय में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकें। BIG BREAKING: ASI ने DGP, IG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने का ऐलान, तीन दिन की छुट्टी मांगी
क्या है मामला?
शुभंकर कुमार, जो आरआईटी थाना में पदस्थ हैं, ने वरिष्ठ अधिकारियों पर शोषण और मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार छुट्टी की अर्जी दी, लेकिन इसे मंजूरी नहीं दी गई, जिससे वह मानसिक तनाव (डिप्रेशन) का शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि उनका छुट्टी का आवेदन साल 2024 से लंबित था, और अब उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। BIG BREAKING: ASI ने DGP, IG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने का ऐलान, तीन दिन की छुट्टी मांगी
मुख्य आरोप और छुट्टी की मांग
शुभंकर कुमार ने अपने आवेदन में कहा कि उन्हें आकस्मिक अवकाश (CL) और क्षतिपूर्ति अवकाश (CPL) लेने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से छुट्टी मांगी, जैसे बेटे के जन्मदिन, काली पूजा और भतीजी की शादी के लिए, लेकिन हर बार उनकी छुट्टी को नकारा कर दिया गया। इसके चलते उनका मानसिक दबाव बढ़ गया। BIG BREAKING: ASI ने DGP, IG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने का ऐलान, तीन दिन की छुट्टी मांगी
हाई कोर्ट जाने के लिए मांगी तीन दिन की छुट्टी
शुभंकर ने अब रांची हाई कोर्ट में अपील करने के लिए तीन दिन की छुट्टी मांगी है। उन्होंने अधिकारियों के वेतन से कटौती कर क्षतिपूर्ति देने की भी मांग की, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। BIG BREAKING: ASI ने DGP, IG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने का ऐलान, तीन दिन की छुट्टी मांगी
विभागीय प्रतिक्रिया
इस मामले पर एसडीओपी समीर कुमार सवैया ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और इसकी पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में ऐसा पहले कोई मामला नहीं आया है। इस मामले ने पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है और इसे विभागीय अनुशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए देखा जा रहा है। BIG BREAKING: ASI ने DGP, IG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने का ऐलान, तीन दिन की छुट्टी मांगी



















