LIVE UPDATE
रायपुर

BIG BREAKING: नकली होलोग्राम घोटाले में बड़ा खुलासा, प्रिज्म कंपनी का एकाउंटेंट सुनील दत्त गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आबकारी घोटाला अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स कंपनी के एकाउंटेंट सुनील दत्त को हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी डुप्लीकेट होलोग्राम के अवैध लेन-देन और फर्जी होलोग्राम के निर्माण से जुड़ी है। सूत्रों के अनुसार, सुनील दत्त वर्ष 2019 से 2022 तक कंपनी के नोएडा मुख्यालय में इन नकली होलोग्रामों का लेखा-जोखा संभालता था, जिन्हें असली होलोग्राम के साथ मिलाकर रायपुर लाया जाता था।

जांच में पाया गया है कि सिंडिकेट के प्रमुख आरोपी अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी ने प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के मालिक विधु गुप्ता के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की डिस्टलरियों को नकली होलोग्राम की आपूर्ति की थी। इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पर भी जांच जारी है। BIG BREAKING: नकली होलोग्राम घोटाले में बड़ा खुलासा, प्रिज्म कंपनी का एकाउंटेंट सुनील दत्त गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आरोपीयों का जेल में स्थानांतरण

इस मामले के साथ-साथ राज्य के चर्चित आबकारी, कोयला, और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े आरोपियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। विशेष कोर्ट ने शिकायतों के आधार पर आदेश दिया है कि अनवर ढेबर को अंबिकापुर जेल, अनिल टुटेजा को कांकेर जेल, और एपी त्रिपाठी को जगदलपुर जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। कस्टम मिलिंग मामले के आरोपी मनोज सोनी और कोयला घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी को भी विभिन्न जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। इन आरोपियों पर वीआईपी ट्रीटमेंट लेने और जेल में सिंडिकेट चलाने के आरोप लगे थे, जिस पर कोर्ट ने सख्त कदम उठाते हुए स्थानांतरण का आदेश दिया। BIG BREAKING: नकली होलोग्राम घोटाले में बड़ा खुलासा, प्रिज्म कंपनी का एकाउंटेंट सुनील दत्त गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE