रतनपुर | छत्तीसगढ़ के रतनपुर नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 28 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। BIG BREAKING BJP: रतनपुर नगरीय निकाय चुनाव में बगावत करने वाले 28 नेताओं को BJP ने पार्टी से किया निष्कासित!
क्यों लिया BJP ने यह फैसला?
31 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सभी असंतुष्ट नेताओं को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित के बजाय व्यक्तिगत स्वार्थ को प्राथमिकता दी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर गए। BIG BREAKING BJP: रतनपुर नगरीय निकाय चुनाव में बगावत करने वाले 28 नेताओं को BJP ने पार्टी से किया निष्कासित!
किन नेताओं पर गिरी गाज?
अध्यक्ष पद के लिए बगावत करने वाले 4 उम्मीदवारों में से 3 रतनपुर से हैं:
- कन्हैया यादव (नगर पालिका उपाध्यक्ष)
- तृप्ति बघेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव मोहन बघेल की पत्नी)
- बेनी प्रसाद राजपूत (वन विभाग से रिटायर्ड अधिकारी)
रतनपुर में पार्षद पद के लिए बागी होकर चुनाव लड़ने वाले 5 नेता:
- नागेंद्र सिंह
- मनोज पाटले
- सनत तंबोली
- हकीम मोहम्मद
- संजय पटेल
कुल 28 नेताओं पर BJP की कार्रवाई!
अध्यक्ष पद: 5 बागी (रतनपुर – 4, मल्हार – 1)
पार्षद पद: 23 बागी (बिलासपुर – 12, बिल्हा – 1, बोदरी – 1, रतनपुर – 5, मल्हार – 4)
BJP का सख्त रुख – पार्टी अनुशासन सर्वोपरि!
भाजपा संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में इस निष्कासन से पार्टी के अन्य असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के लिए कड़ा संदेश गया है। BIG BREAKING BJP: रतनपुर नगरीय निकाय चुनाव में बगावत करने वाले 28 नेताओं को BJP ने पार्टी से किया निष्कासित!