LIVE UPDATE
रायपुर

BIG BREAKING: आईएएस सुबोध सिंह को स्टील मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी सुबोध सिंह को स्टील मंत्रालय में फाइनेंशियल एडवाइजर नियुक्त किया गया है। सुबोध सिंह 1997 बैच के आईएएस हैं, जो अपनी बेदाग छवि और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं।

सुबोध सिंह पहले फूड मिनिस्ट्री में ज्वाइंट सेक्रेटरी और फिर एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर रह चुके हैं। 2020 में सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली जाने से पहले वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़, रायपुर और बिलासपुर जिलों के कलेक्टर भी रहे हैं। रायपुर कलेक्टर के रूप में उनकी सेवाओं को सराहा गया, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री सचिवालय में भी शामिल किए गए और कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नीट परीक्षा में हुई धांधली के कारण राजनीतिक दबाव में सुबोध सिंह को हटाया गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने स्टील मंत्रालय में अहम भूमिका देकर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया है। BIG BREAKING: आईएएस सुबोध सिंह को स्टील मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE