LIVE UPDATE
भारत

बड़ी ब्रेकिंग: 80 लाख की हेरोइन की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के कारोबार में लिप्त एक तस्कर को उसकी पत्नी और सास के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 378 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में बुलबुल उर्फ राजकुमार (38), उसकी पत्नी मरियम (25) और उसकी सास परवीन (40) शामिल हैं, जो मोतीनगर बस्ती, रामा रोड के निवासी हैं। बड़ी ब्रेकिंग: 80 लाख की हेरोइन की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों पर शिकंजा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में बवाना की जेजे कॉलोनी झुग्गी में रहने वाले एक ड्रग पैडलर सफीकुल को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से 274 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ में सफीकुल ने परवीन और बुलबुल से हेरोइन की सप्लाई लेने की जानकारी दी। बड़ी ब्रेकिंग: 80 लाख की हेरोइन की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गिरफ्तारी और बरामदगी

गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने छापेमारी कर बुलबुल, उसकी पत्नी और सास को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 378 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल वे हेरोइन की सप्लाई के लिए करते थे। कार बुलबुल उर्फ राजकुमार की पत्नी मरियम के नाम पर रजिस्टर्ड है। बड़ी ब्रेकिंग: 80 लाख की हेरोइन की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

पहले से चल रहे मामले

जांच में यह पता चला है कि बुलबुल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी सास परवीन दो मामलों में और मरियम पर एक मामले में लिप्त हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। बड़ी ब्रेकिंग: 80 लाख की हेरोइन की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE