
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है। इसके साथ ही वह अर्बन डेवलपमेंट या पीडब्ल्यूडी मंत्रालय का प्रभार अपने पास रख सकते हैं। शिंदे अपनी पार्टी के कोटे में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, उद्योग, और सोशल जस्टिस जैसे प्रमुख मंत्रालयों की मांग करेंगे।
सूत्रों का यह भी कहना है कि आज होने वाली बैठक में शिंदे केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री पद की मांग कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को भी जगह मिल सकती है। साथ ही, शिवसेना के किसी अन्य नेता को भी मंत्री पद मिल सकता है। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव: एकनाथ शिंदे को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद, बेटे के लिए केंद्रीय भूमिका संभव
शिंदे गुट की रणनीति: क्यों है यह कदम अहम?
एकनाथ शिंदे के करीबी मानते हैं कि डिप्टी सीएम और बड़े मंत्रालय उनके हाथ में होने से उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी। महाराष्ट्र में 2025 की शुरुआत में होने वाले मुंबई, नई मुंबई, पनवेल, ठाणे, पुणे, औरंगाबाद समेत अन्य महानगरपालिका चुनावों में इसका सीधा फायदा मिलेगा।
सरकार में बने रहने से शिंदे अपनी पार्टी के विधायकों के लिए फंड और योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर सकेंगे। इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार जैसे बड़े नेताओं के साथ बातचीत करते हुए अपनी पार्टी के हित सुरक्षित रख सकेंगे। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव: एकनाथ शिंदे को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद, बेटे के लिए केंद्रीय भूमिका संभव
अजित पवार गुट की मांगें
दूसरी ओर, अजित पवार गुट उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ वित्त मंत्रालय को अपने पास बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगा।
- उनकी पार्टी कृषि, खाद्य आपूर्ति, महिला एवं बाल कल्याण, मेडिकल एजुकेशन जैसे बड़े मंत्रालयों पर दावा कर रही है।
- बीजेपी और अजित पवार के बीच वित्त विभाग को लेकर खींचतान की संभावना है। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव: एकनाथ शिंदे को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद, बेटे के लिए केंद्रीय भूमिका संभव
बीजेपी की रणनीति
बीजेपी सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है, जिनमें शामिल हैं:
- गृह विभाग
- शहरी विकास
- वित्त
- कौशल विकास
- ऊर्जा
- सिंचाई
आज तीनों दलों के नेता दिल्ली में बैठक करेंगे, जहां गृहमंत्री अमित शाह के साथ सरकार गठन और मंत्रालयों के बंटवारे पर चर्चा होगी। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव: एकनाथ शिंदे को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद, बेटे के लिए केंद्रीय भूमिका संभव
संभावित फॉर्मूला और मंत्रिमंडल गठन
मंत्रियों के चयन का फॉर्मूला “छह विधायकों के पीछे एक मंत्री पद” पर आधारित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार,
- बीजेपी को 21-22 मंत्री पद
- शिंदे शिवसेना को 10-12 मंत्री पद
- अजित एनसीपी को 8-9 मंत्री पद मिल सकते हैं।
मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या 43 से अधिक नहीं होनी चाहिए। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव: एकनाथ शिंदे को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद, बेटे के लिए केंद्रीय भूमिका संभव









