LIVE UPDATE
अपराध

सोशल मीडिया ठगी का बड़ा खुलासा: इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर कॉल सेंटर का नेटवर्क धराया

झारखंड और बिलासपुर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के 11 आरोपी गिरफ्तार, 36 मोबाइल और 262 फर्जी आईडी बरामद

बिलासपुर/जमशेदपुर। सोशल मीडिया ठगी का बड़ा खुलासा: इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर कॉल सेंटर का नेटवर्क धराया. साइबर क्राइम पोर्टल की जांच के दौरान एक बड़े ऑनलाइन ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। झारखंड के जमशेदपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (सरकंडा) में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था, जिसके जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर 262 फर्जी आईडी बनाई गई थीं।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने महिलाओं और युवतियों की तस्वीरें इस्तेमाल कर अपने नंबर साझा किए। इसके माध्यम से लोग ठगी के जाल में फंसते थे और धनराशि को म्यूल बैंक खातों के जरिए खपाया जाता था।सोशल मीडिया ठगी का बड़ा खुलासा: इंस्टाग्राम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने 11 आरोपियों को दबोचा

रेंज साइबर थाना की टीम ने डीडी नगर थाने में दर्ज 79 म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान कई ठगी के मामलों का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि कुछ आरोपियों ने मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी की।सोशल मीडिया ठगी का बड़ा खुलासा: इंस्टाग्राम

पुलिस ने अलग-अलग टीमों द्वारा झारखंड और बिलासपुर में छापेमारी कर शुभम दास, लक्ष्मण गोप, असित पातर, सूरज कुमार पटेल, सुखसागर कैवर्त, मानसु डाहिरे, अनिकेत कुलदीप, करण पुष्पकार, रमाकांत गंधर्व, सिराज खान और त्रियबक कुमार भास्कर (बाबू) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 36 मोबाइल और अन्य डिजिटल सामग्री बरामद की गई।सोशल मीडिया ठगी का बड़ा खुलासा: इंस्टाग्राम

दो साल से चल रहा था ठगी का धंधा

पुलिस के अनुसार, यह कॉल सेंटर पिछले दो साल से सक्रिय था। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर महिलाओं और युवतियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को शादी और रिश्ते के बहाने लुभाया और पैसे की मांग की। म्यूल बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर होने का पता लगने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।सोशल मीडिया ठगी का बड़ा खुलासा: इंस्टाग्राम

अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से भी सावधान रहने और फर्जी आईडी से संपर्क न करने की चेतावनी दी है।सोशल मीडिया ठगी का बड़ा खुलासा: इंस्टाग्राम

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE