LIVE UPDATE
कोरबा

PM आवास योजना में बड़ा घोटाला: पोड़ी उपरोड़ा और पाली जनपद में रिश्वत, फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का खुलासा

PM आवास योजना में बड़ा घोटाला: पोड़ी उपरोड़ा और पाली जनपद में रिश्वत, फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का खुलासा

गरीबों को पक्का मकान देने की योजना में घुसा भ्रष्टाचार, जांच की मांग तेज

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुख्य बिंदु:

  • रिश्वत लेकर आवास योजना का लाभ दिया जा रहा
  • मृतकों के नाम पर निकाले गए पैसे
  • अपात्रों को फर्जी दस्तावेज के सहारे लाभ
  • पात्र गरीब परिवार आज भी वंचित
  • जनपद अधिकारियों पर नहीं है कोई प्रशासनिक लगाम

PM आवास योजना में बड़ा घोटाला: कोरबा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य था कि 2024 तक हर ग्रामीण परिवार के पास पक्का घर हो। लेकिन पोड़ी उपरोड़ा और पाली जनपद की स्थिति इस योजना की असलियत को उजागर करती है—जहां गरीबों का “हक” रिश्वत और जालसाजी के जाल में उलझकर रह गया है।

गरीबों के हक को बताया जा रहा “अहसान”

PM आवास योजना में बड़ा घोटाला: ग्रामीणों के अनुसार, योजना के तहत मिलने वाले आवास को अधिकारी और बिचौलिए रिश्वत के बदले “अहसान” की तरह दे रहे हैं। पात्र परिवारों से पैसे लेकर आवास मंजूर किए जा रहे हैं, जबकि कई अपात्र लोगों को फर्जी कागजों के जरिए योजना का लाभ दिया गया है।

मृतकों के नाम पर निकली तीन किश्तें!

PM आवास योजना में बड़ा घोटाला: पाली जनपद की एक पंचायत में एक वृद्ध निराश्रित व्यक्ति के नाम पर आवास स्वीकृत हुआ, जिनकी मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें जिंदा दिखाकर तीन किश्तों में प्रधानमंत्री आवास की राशि हड़प ली गई। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत जनपद सीईओ से एक माह पूर्व की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

रंगरोगन से बना “नया मकान”

पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लाभार्थियों ने नया मकान न बनाकर सिर्फ पुराने घर की मरम्मत की और पूरी योजना राशि निकाल ली। यह सब फर्जी जियोटैग, दस्तावेज और पहचान प्रमाण के दम पर किया गया, जिसमें आवास मित्र, रोजगार सहायक और स्थानीय अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं

मनरेगा जॉब कार्ड का भी फर्जीवाड़ा

PM आवास योजना में बड़ा घोटाला: इस भ्रष्टाचार में मनरेगा जॉब कार्ड का भी दुरुपयोग सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के कार्ड का इस्तेमाल कर दूसरे व्यक्ति को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया गया

असल लाभार्थी अभी भी इंतज़ार में

PM आवास योजना में बड़ा घोटाला: वहीं दूसरी ओर, कच्चे मकानों में गुजर-बसर करने वाले कई पात्र परिवार आज भी पीएम आवास योजना के अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रिश्वत न देने और पहुंच न होने के कारण वे आज तक इस योजना से वंचित हैं।

? ज़रूरत है स्वतंत्र जांच और भौतिक सत्यापन की

PM आवास योजना में बड़ा घोटाला: विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे इस संगठित घोटाले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए और जनपदों में बने सभी मकानों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है। इससे हैरान करने वाले तथ्य सामने आने की पूरी संभावना है

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE