बिलासपुर: 47 डॉक्टरों को सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

बिलासपुर। जिला अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल के 47 डॉक्टरों को सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उन डॉक्टरों पर की गई है जो सुबह की पाली में देर से आने और शाम को अनुपस्थित रहने के आरोप में पाए गए। सिविल सर्जन ने 24 घंटे के भीतर सभी डॉक्टरों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
डॉक्टरों और सिविल सर्जन के बीच यह विवाद कोई नया नहीं है। लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच खींचतान जारी है, जिसमें दोनों ही कलेक्टर से शिकायतें करते आ रहे हैं। सिविल सर्जन का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्ती बरती जा रही है, वहीं डॉक्टरों का आरोप है कि उनकी ओवर ड्यूटी और सरकारी छुट्टियों के बावजूद अनुपस्थित बताया जा रहा है। बिलासपुर: 47 डॉक्टरों को सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब
बायोमैट्रिक अटेंडेंस बना विवाद का कारण:
सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने जुलाई, अगस्त, और सितंबर महीने के बायोमैट्रिक अटेंडेंस रिकॉर्ड की जांच के बाद डॉक्टरों को देरी से आने और अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया है। डॉक्टरों का कहना है कि छुट्टियों और ओवर ड्यूटी को भी अनुपस्थित दर्शाया जा रहा है, जिससे विवाद बढ़ गया है। बिलासपुर: 47 डॉक्टरों को सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब



















