LIVE UPDATE
भारत

BJP ने राहुल गांधी को बताया नए जमाने का ‘रावण’, एक्स पर जारी किया पोस्टर

NCG NEWS DESK New Delhi:

भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर पोस्ट किया। जिसमें राहुल गांधी को रावण के रूप में दर्शाया गया है। बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘रावण’ बताया है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा ‘नए जमाने का रावण। वो इविल है। धर्म विरोधी है। राम विरोधी है। उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।’

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिले के प्रत्येक विकासखंड के लिये एक स्पेषल एजुकेटर की भर्ती…


इस हरकत पर कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि पोस्टर का उद्देश्य राहुल गांधी के खिलाफ स्पष्ट रूप से हिंसा भड़काना है, जिनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और दिवंगत दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या उन ताकतों द्वारा की गई थी जो भारत को विभाजित करना चाहते थे।


छत्तीसगढ़ में JCCJ के 3 प्रत्याशियों ने क्यों थामा कांग्रेस का दामन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया, भाजपा के ऑफिशल हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाले घटिया ग्राफ़िक के पीछे वास्तविक मंशा क्या है? इसका स्पष्ट रूप से एक ही मकसद है, एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के ख़िलाफ़ हिंसा के लिए उकसाना और भड़काना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते हैं।


भिलाई में नकली सामान बेचने का मामला : भिलाई में बिक रहा था केंट का नकली वाटर प्यूरीफायर, ऐसे चढ़ा आरोपी पुलिस के हत्थे


उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री का हर दिन झूठ बोलकर मानसिक रूप से बीमार होने और आत्ममुग्धता के विकार से पीड़ित होने का सबूत देना एक बात है। लेकिन, अपनी पार्टी से इस तरह के घृणा से भरे कंटेंट बनवाना न केवल पूरी तरह से अस्वीकार्य है, बल्कि बेहद ख़तरनाक भी है। हम डरने वाले नहीं हैं। 10 सिर वाले राहुल गांधी के पोस्टर को पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने भी अपने एक्स हैंडल पर साझा किया था।


महादेव ऑनलाइन सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर मशहूर हस्ती, क्रिकेट खिलाडी, फिल्म हस्तियां ईडी के निशाने पर


भाजपा के पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं। पार्टी मुख्यालय में इमरान प्रतापगढ़ी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह 2024 के लोकसभा चुनावों में अपनी हार को महसूस करने के बाद भाजपा की घबराहट है।


विशेष पिछडी जनजातियों को विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार प्रतिबद्धदृ


इमरान प्रतापगढ़ी ने आगे कहा, इंडिया गठबंधन के गठन के बाद से वे दहशत में हैं। राहुल गांधी को रावण कहना उनकी हताशा को दर्शाता है। देश की जनता जानती है कि राहुल गांधी क्या हैं, वह जनता का दर्द समझते हैं। वह मणिपुर के लोगों, सब्जी विक्रेताओं और बाइक मैकेनिकों के साथ खड़े हैं। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को रावण बुलाते हैं जो जनता के बीच समय बिता रहा है तो इससे पता चलता है कि आपके अंदर कितना डर है। यह शर्मनाक है।


प्राकृतिक आपदा में अभी तक 14 लोगों की मौत, 102 लापता


इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा का दर्द समझ चुकी है। इंडिया गठबंधन की स्वीकार्यता बढ़ी है और राहुल गांधी के एक्टिव मोड में आने से भाजपा और भी हताश हो गई है। यही वजह प्रधानमंत्री इंडिया को ‘जंग लगा लोहा’, ‘अहंकारी गठबंधन कह रहे हैं’, और इसकी तुलना आतंकवादी संगठनों से भी कर रहे हैं। यह सब भाजपा और प्रधानमंत्री की घबराहट को दर्शाता है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE