
रायपुर: PSC चयन में धांधली का आरोप
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी के PSC (लोक सेवा आयोग) चयन पर भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि PSC परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। भूपेश बघेल की बेटी के PSC चयन पर भाजपा का बड़ा आरोप
उज्जवल दीपक ने रखीं यह मुख्य मांगें
भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता के दौरान अपनी मांगों को विस्तार से रखा।
- सीबीआई जांच: राज्य में 2018 से 2023 तक सभी सरकारी परीक्षाओं और भर्तियों की सीबीआई जांच कराई जाए।
- PSC परिणाम रद्द: PSC 2021-2022 के परिणाम और समस्त नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से रद्द हों।
- नार्को परीक्षण: तत्कालीन PSC अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक और कथित भ्रष्टाचार में चयनित अधिकारियों का नार्को परीक्षण हो।
- भूपेश बघेल की बेटी की जांच: सहायक प्राध्यापक – वाणिज्य (उ.शि.वि) परीक्षा -2019 में भूपेश बघेल की बेटी के चयन की विस्तृत जांच हो। भूपेश बघेल की बेटी के PSC चयन पर भाजपा का बड़ा आरोप
“युवाओं के साथ हुआ अन्याय” – भाजपा नेता
भाजपा नेता ने कहा कि PSC परीक्षा में धांधली के चलते छत्तीसगढ़ के कई योग्य युवाओं को उनका हक नहीं मिल पाया। उन्होंने इस मामले को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया और न्याय दिलाने का वादा किया। भूपेश बघेल की बेटी के PSC चयन पर भाजपा का बड़ा आरोप
“मोदी की गारंटी” योजना के तहत कार्रवाई का दावा
उज्जवल दीपक ने यह भी कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र “मोदी की गारंटी” के तहत PSC घोटालों की सीबीआई जांच पहले से चल रही है। इस जांच में कई दोषियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और आगे भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भूपेश बघेल की बेटी के PSC चयन पर भाजपा का बड़ा आरोप
कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
भाजपा ने कांग्रेस शासनकाल में सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ घोटालों के लिए जानी जाएगी। उन्होंने भूपेश बघेल से इस मामले पर तुरंत स्पष्टीकरण देने की मांग की। भूपेश बघेल की बेटी के PSC चयन पर भाजपा का बड़ा आरोप



















