झांसी में ई-टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

रेलवे के खिलाफ़ अवैध ई-टिकट बिक्री पर बड़ी कार्रवाई
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ई-टिकट की अवैध बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की क्राइम विंग ने व्यक्तिगत यूजर आईडी से टिकट बनाकर बेचने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की संरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। झांसी में ई-टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
व्यक्तिगत आईडी से अवैध ई-टिकट बिक्री का खुलासा
आरपीएफ ने कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित दो दुकानों पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। पहला मामला पंचवटी स्थित नेहा टेलीकॉम से जुड़ा है, जहां दुकान संचालक हरीश वर्मा को अवैध टिकट बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लगभग ₹15,000 मूल्य के 12 रिजर्वेशन ई-टिकट बरामद किए गए। दूसरा मामला आरके साइबर कैफे व्याम टैक जनसेवा केंद्र से जुड़ा है, जहां दुकान संचालक राहुल कुशवाहा को पकड़ा गया, जिसके पास से ₹11,000 मूल्य के 15 ई-टिकट बरामद हुए हैं। झांसी में ई-टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
अवैध ई-टिकटों की बिक्री पर आरपीएफ की नजर
आरपीएफ क्राइम विंग की टीम अवैध ई-टिकट बेचने वालों पर नजर बनाए हुए है और नियमित अभियान चला रही है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार और उनकी टीम ने भाग लिया। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, ऐसे अवैध व्यापार के खिलाफ नियमित अभियान जारी रहेगा। झांसी में ई-टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के पास से बरामद सामग्री
हरीश वर्मा और राहुल कुशवाहा के पास से कई फर्जी आईडी, ई-टिकट, और कंप्यूटर उपकरण जब्त किए गए हैं। यह गिरफ्तारी रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। झांसी में ई-टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार



















