LIVE UPDATE
रायपुर

BSF जवानों की बस का ब्रेक हुआ फेल, अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल

NCG NEWS DESK Raipur :-

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  शुक्रवार की सुबह बीएसएफ जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई है। जिसमे 17 जवान घायल हुए है। वहीं 13 जवानों को मामूली खरोंच आई है। घायल जवानों का धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जवान कांकेर जिला के अंतागढ़ के सारंगीपाल हेडक्वार्टर से हैं। घटना सुबह 11 बजे जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के चहला गांव के पास की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्र का मुआयना करके लौट रहे थे। इसी दौरान चहला गांव के करीब अचानक ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमे बस सवार 17 जवान घायल हुए है। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। वहीं 04 जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल ने बताया कि BSF के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्र का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसमें 17 जवान घायल हो गए। वहीं 13 को मामूली चोट आई है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE