BREAKING : भारत सरकार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर घोषित किया राष्ट्रीय अवकाश, राजपत्र में हुआ प्रकाशित
BREAKING: The Government of India declared a national holiday on the birth anniversary of Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar, published in the Gazette

NCG NEWS DESK Delh। भारत सरकार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर अवकाश घोषित किया है। इसे राजपत्र में आज की तारीख में प्रकाशित किया गया है। बता दें, आंबेडकर जयंती को सरकारी कैलेंडर में छुट्टी का उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती के दो-तीन दिन पहले केंद्र सरकार अवकाश घोषित करता है।
यह भी पढ़े:-इस जिले में बदल गई स्कूल की टाइमिंग, गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश देखें
मोदी सरकार ने केंद्र की सत्ता संभालने के बाद 2015 से आंबेडकर जयंती को अवकाश प्रारंभ किया। उससे पहले छुट्टी नहीं होती थी। मगर इसे सरकारी छुट्टी में शामिल नहीं किया गया है। हर साल भारत सरकार स्पेशल ऑर्डर निकाल छुट्टी की घोषणा करती है। इसलिए सरकारी कैलेंडर में इसका उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती सार्वजनिक अवकाश होता है। लिहाजा, केंद्र और राज्य के सारे संस्थानों में छुट्टियां रहती हैं।



















