LIVE UPDATE
बस्तर

दरभा में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार: भ्रष्टाचार पर ACB का करारा प्रहार

सर्पदंश मुआवजे की फाइल में घूस लेते पकड़ा गया सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी, सरकारी तंत्र में हड़कंप

जगदलपुर : दरभा में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार: भ्रष्टाचार पर ACB का करारा प्रहार. भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को बड़ी सफलता मिली है। दरभा तहसील कार्यालय में एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी हेम कुमार पानीग्राही को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कर्मचारी एक मृतक की पत्नी को सर्पदंश से हुई मृत्यु के मुआवजे की 4 लाख रुपये की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

यह मामला दरभा थाना क्षेत्र के ग्रामवासी सामनाथ बघेल से जुड़ा है, जिनकी पत्नी रामबती बघेल की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। प्राकृतिक आपदा राहत निधि से उन्हें 4 लाख रुपये का मुआवजा मिलना था। लेकिन तहसील कार्यालय में पदस्थ हेम कुमार पानीग्राही ने फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और मना करने पर मुआवजा रोकने की धमकी दी।रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पीड़ित के बड़े भाई साहन बघेल ने इस मामले की शिकायत एसीबी, जगदलपुर कार्यालय में की। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने उप पुलिस अधीक्षक रमेश मरकाम के नेतृत्व में एक जाल बिछाया। गुरुवार को जब आरोपी कर्मचारी पीड़ित से 25 हजार रुपये की अंतिम किस्त ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से रिश्वत की रकम और संबंधित साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं।रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दरभा तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है। उनका कहना है कि यहां मुआवजा, नामांतरण और अन्य राजस्व कार्यों में खुलेआम वसूली होती है और यह केवल एक बाबू का खेल नहीं, बल्कि पूरा कार्यालयीय तंत्र इसमें लिप्त है, जहां “बंदरबांट” का चलन बना हुआ है।रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हेम कुमार पानीग्राही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को विशेष न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय सहित पूरे सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया है और उम्मीद है कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE