
BSP News: BSP ठेका श्रमिकों ने अपनी मांग को लेकर को Bhilai में किया प्रदर्शन, जानिए क्या है ठेका श्रमिको की मांग
ठेका श्रमिकों के वेतन बढ़ोतरी एवं अन्य सुविधाओं को लेकर 20 दिसंबर को किया प्रदर्शन
NCG News desk Bhilai:-
निडर छत्तीसगढ़/भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक (Steel Contract Workers Union INTUC) की कार्यकारिणी बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के उत्पादन और उत्पादकता एवं लाभार्जन में कार्य करने वाले BSP ठेका श्रमिकों के वेतन एवं सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर 20 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक आईआर विभाग के गेट के सामने मुर्गा चौक में प्रदर्शन किया गया।

सेल चेयरमेन के नाम से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। सेल में 84 महीना बीतने के बाद भी सेल प्रबंधन BSP ठेका श्रमिकों के वेतन का समझौता नहीं किया है, जिससे श्रमिकों में काफीआक्रोश है। सभी मांगों को लेकर 20 दिसंबर को भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के आई आर गेट के सामने मुर्गा चौक में प्रदर्शन किया गया।
स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र(BSP) में कार्यरत BSP ठेका श्रमिकों का सेल में महत्वपूर्ण योगदान है एवं सभी स्थाई प्रकृति के कार्य और उत्पादन ठेका श्रमिकों द्वारा किया जा रहा है। लेकिन सेल प्रबंधन ठेका श्रमिको की मांगों को पूरा नहीं कर रही है अगर प्रदर्शन के पश्चात मांगों को पूर्ण नहीं किया जाएगा, तो स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक, बड़ा आंदोलन एवं हड़ताल में जाने को बाध्य होगी।
बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, मनोहर लाल, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, जसवीर सिंह, रिखीराम साहू, जयराम धुर्वे, संतोष ठाकुर, डीपी खरे, सुरेश दास टंडन, दामन लाल, नारायण साहू, दाऊलाल, बलराम वर्मा, कामता प्रसाद, कान्हा कुलेश्वर, ओमप्रकाश देवांगन एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
क्या है BSP ठेका श्रमिकों की मांग
- ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता जल्द से जल्द किया जाए।
- ठेका श्रमिकों को निर्धारित पूर्ण वास्तविक वेतन दिया जाए।
- बीएसपी में कार्यरत एचएसएलटी ठेका श्रमिकों को एस-1 ग्रेड में नियमित किया जाए।
- उनका केवाईसी जल्द किया जाए, जिससे की पेंशन चालू हो सके।
- ठेका श्रमिकों का 21 हजार रुपए मूल वेतन निर्धारण किया जाए।
- न्यूनतम वेतन में एडब्ल्यूए जोड़कर नया बेसिक बनाया जाए।
- बीएसपी ठेका श्रमिकों को सेंट्रल वेज दिया जाए।
- ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता, कैंटीन अलाउंस एवं आवास या भत्ता दिया जाए।
- सभी ठेका श्रमिकों को साइकिल अलाउंस दिया जाए।
- बीएसपी में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों का 15 लाख का सामूहिक दुर्घटना बीमा किया जाए।
- ठेका श्रमिकों के बच्चों को सामाजिक न्याय के तहत बीएसपी के स्कूलों में भर्ती एवं फीस में छूट दिया जाए।
और पढ़े:-
- BSP में बंदूक की नोक पर लाखों रुपए के कॉपर की लूट
- BSP में नौकरी लगाने के नाम पर पिता-पुत्र ने की युवक से ठगी
- बीएसपी कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक BSP कर्मियों के गाँवों, रिश्तों और मजदूरी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के बाद समाप्त हुई
- भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 मजदूर बुरी तरह से झुलसे… गंभीर हालत में सेक्टर-9 अस्पताल में कराया गया भर्ती…
- बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौजूद



















