LIVE UPDATE
भारतराजनीति

छत्‍तीसगढ़ से हटाई गई कुमारी सैलजा, 2024 Election के पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल, SACHIN PILOT को बनाया गया छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी

छत्‍तीसगढ़ से हटाई गई कुमारी सैलजा, 2024 Election के पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल, SACHIN PILOT को बनाया गया छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी

NCG News desk Delhi:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी में होंगी शामिल
अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी में होंगी शामिल
November 29, 2026
निर्दलीय चुनाव जीतकर अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष बनीं दीप्ती रोहित सारथी 29 नवंबर को अमित बघेल की मौजूदगी में जोहार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल हुई है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस प्रभारी बने है. अब प्रियंका गांधी के पास किसी भी राज्य की जिम्मेदारी नहीं है. वहीं दूसरे तरफ, सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है. पायलट को कुमारी सैलजा की जगह नियुक्त किया गया है.

SACHIN PILOT को बनाया गया छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी

ये खबर भी पढ़ें…
डिप्टी CM अरुण साव ने जन्मदिन पर केक काटने के लिए तलवार लेने से किया इनकार, वीडियो चर्चा में
डिप्टी CM अरुण साव ने जन्मदिन पर केक काटने के लिए तलवार लेने से किया इनकार, वीडियो चर्चा में
November 29, 2026
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ता ने केक के लिए तलवार थमाई, उन्होंने लेने से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा रमेश चेनिथल्ला को महाराष्ट्र और मोहन प्रकाश को बिहार का प्रभारी बनाया गया है. केसी वेणुगोपाल फिलहाल संगठन महासचिव बने रहेंगे. वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है और रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

AICC के कोषाध्यक्ष बने रहेंगे अजय माकन

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश को कम्युनिकेशन इनचार्ज के लिए महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अजय माकन ऑल इंडिया कांग्रेस समेटी (AICC) के कोषाध्यक्ष बने रहेंगे. पार्टी ने 12 महासचिवों के साथ-साथ 11 राज्य प्रभारियों की भी नियुक्ति की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से सभी लोगों को संगठनात्मक पद सौंप दिए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
बेबी रानी मौर्य का बयान: पीएम आवास में 2-3 हजार रुपये पर क्या बोलीं मंत्री?
बेबी रानी मौर्य का बयान: पीएम आवास में 2-3 हजार रुपये पर क्या बोलीं मंत्री?
November 29, 2026
हाथरस की जन चौपाल में पीएम आवास योजना के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत उठी। मंत्री बेबी रानी मौर्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंडिया टुडे के मुताबिक संगठनात्मक पुनर्गठन के साथ-साथ कांग्रेस अपने आधार को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कई कदम उठाने की योजना भी बना रही है. गौरतलब है कि हाल ही में हुए पांच विधानसभा चुनावों में से चार में चुनावी हार के बाद पार्टी में फेरबदल को 2024 से होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के पुनरुद्धार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

छत्‍तीसगढ़ से हटाई गई कुमारी सैलजा, 2024 Election के पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल, SACHIN PILOT को बनाया गया छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE