LIVE UPDATE
शिक्षाहमर छत्तीसगढ़

वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवा भी कर सकता है आवेदन, जल्द करें Apply

NCG NEWS DESK रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर विभिन्न संवर्ग में 1920 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें वन एवं वन्य प्राणियों के प्रबंधन एवं संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए वन रक्षकों के 1525 रिक्त पदों की भर्ती की स्वीकृति जारी की गई है। इसके साथ ही वन विभाग के प्रशासनिक इकाईयों में विभागीय एवं कार्यालयीन कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहायक ग्रेड-3 के 187, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 30, शीघ्र लेखक के 34, वाहन चालकों के 144 पद सहित कुल 395 पद शामिल किए गए हैं|

 रिक्त पदों का विवरण

पदनाम: वन रक्षक
रिक्त पदों की संख्या: 1525

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पदनाम: सहायक ग्रेड-3
रिक्त पदों की संख्या: 187

पदनाम: डाटा एण्ट्री ऑपरेटर
रिक्त पदों की संख्या: 30पदनाम: शीघ्र लेखक
रिक्त पदों की संख्या: 34

पदनाम: वाहन चालक
रिक्त पदों की संख्या: 144

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश पर त्वरित पहल करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर कुशल के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा उक्त पदों पर शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के तत्काल बाद इन पदों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वन विभाग द्वारा रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं त्वरित गति से करने के उद्देश्य से वनरक्षक, सहायक ग्रेड-3, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, शीघ्रलेखकों के पदों की भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया गया है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE